वहीं विधानसभा के बाहर सांड को लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपने प्रदर्शन में सांड को आगे खड़ा किया और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने लगे। इन तख्तियों में लिखा था सांड और किसान दोनों परेशान। दूसरी तरफ सपा विधायकों में से हंगामे के दौरान एक सदस्य बेहोश भी हो गए। जब ये पूरा हंगामा चल रहा था, उसी वक्त विधायक सुभाष पासी वहां बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। वह सैदपुर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनका जिस तरह का अपमान किया है। हम उसकी निंदा करते हैं। राज्यपाल राम नाईक अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे और माननीय लोग अभद्रता की सीमा लांघ रहे थे। इनका यह कृत्य घोर निंदनीय है। किसी भी सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सदन को अच्छे ढंग से चलाने पर बात होती है, लेकिन जब सत्र चलता है तो बेकार की चीजों में समय बर्बाद किया जाता है। समाजवादी पार्टी अपनी गुंडागर्दी के आचरण से बाहर नहीं आ पा रही है। बता दें कि आज से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 22 फरवरी तक चलेगा और 7 फरवरी को योगी सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।