जेएनयू मामला में कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलेगा या नहीं, सस्पेंस बरकरार
(DELHI, DELHI) जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस की ओर से राजद्रोह को लेकर दाखिल आरोप पत्र पर कन्हैया कुमार पर मुकदमा चलेगा कि नहीं इसपर से अभी पर्दा नहीं उठा है। दिल्ली सरकार ने अभी तक दिल्ली पुलिस को इस आरोप के लिए केस चलाने की मंजूरी नहीं दी है। जबकि ऐसे मामले में राज्य सरकार की मंजूरी अनिवार्य है। सरकार फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बीते माह 14 जनवरी को कोर्ट में जेएनयू मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। 14 जनवरी को ही दिल्ली सरकार के पास राजद्रोह मामले में मंजूरी के लिए फाइल भेज दी थी। मगर आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अगली तारीख पर कोर्ट ने राजद्रोह मामले में दस दिनों में मंजूरी लाने का समय दिया था। अब दस दिन बीत चुके हैं। कन्हैया पर दाखिल आरोप पत्र पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई है। मगर अभी तक दिल्ली पुलिस को राजद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।