कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश के संस्थान किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं। वे देश से संबंध रखते हैं और उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। फिर चाहे वह कांग्रेस हो या फिर कोई और पार्टी। वे (बीजेपी) सोचते हैं कि वे देश से ऊपर हैं। लेकिन तीन महीनों में उन्हें पता चल जाएगा कि देश उनसे ऊपर है।
राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल तक उनसे लड़ने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मोदी का पता चल गया है। जब कोई उनके सामने खड़ा होता है तो वह भाग खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मंच पर मेरे साथ दस मिनट के लिए खड़ा कर दो और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस करवाओ, वह भाग जाएंगे। राहुल ने कहा कि हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के संस्थानों में बैठाए गए आरएसएस के लोगों को हटाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने अपनी सेना डोकलाम में भेज दी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के सामने हाथ बांधे रहे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।