प्रधानमंत्री नुमलीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के बायो-डीजल रिफाइनरी, बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाईन और नॉर्थ-ईस्ट गैस ग्रीड का भी रिमोट कंट्रोल के जरिए उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वह त्रिपुरा जाएंगे। दीपक कुमार ने बताया कि गुवाहाटी में तीन महीने के लिए निषेधाज्ञा आदेश लागू किया गया है।
नागरिक (संशोधन) बिल के खिलाफ असम जातियाताबादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) और शक्तिशाली ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) ने शनिवार को विरोध स्वरूप प्रधानमत्री काले झंडे दिखाएं। इस बिल में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के गैर मुस्लिम लोगों को शर्तों में कुछ रियायतें दी गई हैं। यह बिल जनवरी में लोकसभा में पास किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।