(DELHI, DELHI)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा सांसदों को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। पार्टी अध्यक्ष सांसदों को बताएंगे कि चुनाव में किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरना है और प्रचार में किन मुद्दों को उठाना है। इसके लिए बुधवार को कांग्रेस ससंदीय दल की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस संसदीय दल की इस बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है। पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के बाद राहुल गांधी की यह दूसरी संसदीय दल की बैठक है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।