हमारी कामना है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें: मुलायम सिंह यादव
(DELHI, DELHI) सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।