दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय सुप्रीम कोर्ट का फैसला:'केंद्र Vsदिल्ली सरकार
(India) दिल्ली सरकार बनाम केंद्र मामले पर गुरुवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निराशा जाहिर की है।

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शक्तियों के बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र अड़चनें पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला संविधान के खिलाफ है और हम इसे चुनौती देने के लिए कानूनी उपायों की तलाश करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।