पुलवामा हमले को लेकर बुलाई गई सीसीएस की बैठक, पीएम समेत शीर्ष मंत्री शामिल
(Pulwama, Pulwama) पुलवामा में हुए आतंकी हमले 44 जवानों के शहीद होने की घटना ने जहां सुरक्षा एजेंसियों को सन्न करके रख दिया तो वहीं इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलवामा हमले को लेकर सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक शुरू हो चुकी है।

वहीं, एनआईए की एक टीम शुक्रवार को सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू करेगी। एनआईए के एक आईजी रैंक के अधिकारी इस टीम की अगुवाई करेंगे। बताया जा रहा है इस टीम में 12 सदस्य हो सकते हैं।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार दोपहर जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें 44 CRPF जवान शहीद हो गए। न्यूज एजेंसी भाषा ने अधिकारियों के हवाले से खबर जारी किया है कि यह 2016 में हुए उरी हमले के बाद ये सबसे भीषण आतंकवादी हमला है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।