(Pampore, Pulwama)
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर आज सर्वदलीय बैठक है। हमले की जानकारी देने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ये सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों को पुलवामा में हुए हमले और सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले, शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने गए थे। गुरूवार को हुए सुरक्षाबलों पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए। पुलवामा हमले में शहीद के घरवाले उनकी शहादत पर तो फख्र कर रहे हैं मगर अपनों के बिछड़ने का घाव उनको असहनीय दर्द दे रहा है। हमले में सबसे ज्यादा 12 जवान उत्तर प्रदेश के शहीद हुए हैं। उत्तराखंड, बिहार और झारखंड ने भी अपने जिगर के टुकड़ों को खोया है। किसी के सर से पिता का साया उठ गया तो कई माता-पिताओं के आंखों के नूर चल बसे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।