पुलवामा हमला पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, अब बातों का समय निकल चुका; आतंकवाद को मिटाना होगा
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुत गंभीर खतरा है और आतंकवादियों और उनके मानवता विरोधी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देना है। भारत की यात्रा पर आए अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री के साथ चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ''पुलवामा में हुआ क्रूर आतंकवादी हमला यह दिखाता है कि अब बातों का समय निकल चुका है। अब सारी दुनिया को आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके मानवता विरोधी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देना है। मोदी ने कहा कि वह और राष्ट्रपति मैक्री इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुत गंभीर खतरा है। दोनों देशों ने सूचना प्रौद्योगिकी, संचार प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा बनाने के लिये 10 सहमति पत्र को अंतिम रूप भी दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।