भारत-सऊदी के बीच 5 समझौते, पीएम मोदी ने कहा, पुलवामा मसले पर हुई सऊदी अरब के साथ बात
(DELHI, DELHI) सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की खातिर इस संबंध को बनाए रखा जाए और इसमें सुधार किया जाए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से भारत के रिश्तों की खास अहमियत का संकेत देते हुए सउदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर अगवानी की थी।

पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे और गर्मजोशी से क्राउन प्रिंस का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच बुधवार को शीर्ष स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब पाकिस्तान प्रायोजित पुलवामा हमले को लेकर भारत में रोष है। क्राउन प्रिंस पाकिस्तान की यात्रा के बाद यहां आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।