(DELHI, DELHI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीदो दिन के दक्षिण कोरिया दौरे पर हैं और वह बुधवार रात को सियोल पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। सियोल जाने से पहले प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया को मूल्यवान मित्र और मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्टार्ट अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों में विशेष सामरिक साझीदार बताया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2018 का सियोल शांति सम्मान प्रदान किया जाएगा । इससे संबंधित समारोह का आयोजन सियोल शांति सम्मान सांस्कृतिक फाउंडेशन ने 22 फरवरी को किया है जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी के योगदान को मान्यता प्रदान करने के बारे में है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।