भारत में प्रतिबंधित आधे से ज्यादा संगठनों को मदद मुहैया करा रहा पाकिस्तान
(DELHI, DELHI) आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बिंदु है और उसके यहां गैरकानूनी संगठनों की भरमार है। इन संगठनों में हाल ही में प्रतिबंधित किये गए जमात-उद-दावा जैसे संगठन शामिल हैं। साथ ही पाकिस्तान भारत में निषिद्ध आधे से ज्यादा संगठनों को उकसाता और आर्थिक मदद मुहैया कराता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनटीसीए) अब तक 69 आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित घोषित कर चुका है। दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान अभी तक कश्मीर में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन, हरकत उल मुजाहिदीन और अल बद्र जैसे मुख्य आतंकवादी समूहों को लेकर आंखे मूंदे हुए है।

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले के बाद बढ़ते वैश्विक दबाव के चलते बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुलवामा आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।