फिलहाल, आग लगने का क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है। पार्किंग मे खड़ी यह गाड़ियां उन लोगों की थी जो यहां पर एयर शो देखने के लिए आए हुए थे। आग लगने के फौरन बाद दस दमकल गाड़ियों को बुझाने के काम में लगाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी विमान के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एयरो इंडिया शो से एक दिन पहले वायु सेना को मंगलवार को उस समय एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ा जब उसके दो हॉक विमान हवा में आपस में टकरा गये जिससे उनमें सवार तीन पायलटों में से एक की मौत हो गयी और दो घायल हो गए। वायु सेना के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में बताया कि सूर्य किरण डिस्प्ले टीम के ये विमान एयरो इंडिया शो के लिए अभ्यास कर रहे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।