अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी जेट ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में घुसे थे। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है।
वहीं वायु सेना का जेट विमान बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान बडगाम तकनीकी हवाईअड्डे के उड़ान पर था। दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा हवाईअड्डे से सात किलोमीटर दूर खुले इलाके में पाया गया है। गैर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में पॉयलट और सह पॉयलट की मौत की खबर है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।