न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमेरिका ने कहा है कि सीमा पार आतंकवाद और हाल में सीआरपीएफ काफिले पर हुआ हमला सुरक्षा के लिए खतरा है। अमेरिका ने आगे कहा कि हम पाकिस्तान से आतंकवाद को पनाह न देने और पैसों तक उनकी पहुंच को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबद्धताओं का पालन करने को कहते हैं।
इससे पहले पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ 'सार्थक कार्रवाई' करने के दबाव को और बढ़ाते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बात की और भारत के साथ मौजूदा तनाव को कम करने की प्राथमिकता पर बल देने पर जोर दिया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की भारत की नई चाटेर्ड नीति का समर्थन करते हुए पोम्पिओ ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने यहां एक बयान में कहा 'मैंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी से मौजूदा तनाव को कम करने की प्राथमिकता पर बल देने और अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ सार्थक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा था कि उनका देश जंग नहीं चाहता है और उन्होंने भारत से सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए वार्ता की मेज पर आने का आह्वान किया। कुरैशी ने कहा कि का हमला अपनी रक्षा करने के हमारे अधिकार, हमारी ईच्छाशक्ति और हमारी क्षमता को दर्शाता है। हम आशा करते हैं कि भारत सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए वार्ता की मेज पर आएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।