भारतीय पायलट को तुरंत भेजा जाए वापस सौदेबाजी का कोई सवाल नहीं: सरकार
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारत ने गुरुवार को भारतीय वायु सेना के पायलट की रिहाई के लिए पाकिस्तान के साथ किसी भी समझौते की संभावना से इंकार कर दिया। न्यूज एजेंसी भाषा ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारतीय वायु सेना के पायलट को बिना शर्त और तत्काल स्वदेश भेजा जाए।

सरकारी सूत्र के हवाले से भाषा ने कहा कि भारत ने भारतीय वायु सेना के पायलट तक किसी राजनयिक पहुंच के लिए नहीं कहा है। सरकारी ने सवाल किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दो भारतीय जेटों को मार गिराने का दावा क्यों किया क्या उन्हें सूचना नहीं थी या उन्होंने झूठ कहा।

भारत ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने विशेष तौर पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जबकि हमने केवल जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को निशाना बनाया। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाक मीडिया से कहा कि अगर दोनों देशों के तनाव में कमी आती है तो पाक भारतीय पायलट को रिहा करने पर विचार को तैयार है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।