'अभिनंदन' का इंतजार कर रहा है पूरा देश, वाघा बॉर्डर पर जश्न का माहौल
(India) भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने की पाकिस्तान की घोषणा के बाद भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह चाहता है कि पायलट को हवाई मार्ग से वापस भेजा जाए ना कि वाघा सीमा से।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि देर रात पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया कि वह अटारी-वाघा सीमा से ही पायलट को वापस भेजेगा। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान भी विंग कमांडर वर्तमान को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान पाकिस्तान भेजने पर विचार कर रहा था।
वर्तमान अब वाघा सीमा से स्वदेश लौटेंगे जो पाकिस्तान के लाहौर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि पायलट को बुधवार को उस समय पकड़ा गया था जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया और वह नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान की ओर उतरे थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की थी कि वर्तमान को ''शांति सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।
खास बातें-
1. 36 साल के विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय उच्चायोग के अफसर के साथ आएंगे।
2. भारतीय पायलट को बिना शर्त छोड़ने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान, दुनिया भर में अलग-थलग पड़ा।
3. गुरुवार को दिनभर सौदेबाजी की कोशिश करता रहा पाकिस्तान, शाम को पीएम इमरान खान का एलान।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- एक 'पायलट' प्रोजेक्ट पूरा हुआ, अभी रियल करना है।
5. अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा से पहले इमरान ने संसद में माना कि उन्हें बुधवार को भारत की ओर से एक
और मिसाइल हमले की आशंका थी।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।