खुफिया इनपुट के अनुसार वह आतंकी मौलाना मसूद अजहर से जुड़ा है। उसके घर की एक बुजुर्ग महिला आत्मघाती दस्ता बन चुकी है, जो हमले की ताक में है। उसके निशाने पर देश के बड़े नेता भी हो सकते हैं। इस संबंध में पूछने पर बांका की एसपी स्वप्ना जे मेश्राम ने सिर्फ इतना ही कहा कि जो कुछ भी है, उसकी जांच चल रही है। मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना। विशेष शाखा ने राज्य में अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि चिह्नित आतंकी 2001 में संसद पर हुए हमले में भी शामिल था और पुलवामा हमले में भी उसका हाथ है। विशेष शाखा ने बताया है कि आईएसआई से जुड़े आतंकी भारत के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की ताक में हैं। बांका क्षेत्र के चिह्नित आतंकी के घर से आत्मघाती बनकर अंडरग्राउंड हुई महिला पब्लिक प्लेस को निशाना बना सकती है।
खुफिया विभाग ने सभी डीएम, एसएसपी, रेलवे व अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग की इस जानकारी से राज्य के पुलिस व प्रशासनिक महकमे में व्यापक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।