जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में मुठभेड़ के तीसरे दिन 2 और आतंकी ढेर, अब तक 5 जवान शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ पिछले तीन दिन से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। रविवार को दो और आतंकियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में अब तक पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। एनकाउंटर के दौरान शहीदों में तीन सीआरपीएफ जवान और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने अपने ट्वीट में कहा है, 'कुपवाड़ा में चल रहे ऑपरेशन बाबागुंड में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ स्थल पर जॉइंट ऑपरेशन अभी जारी है।' जानकारी के मुताबिक, आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। बता दें कि सुरक्षाकर्मी एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को जब मलबे की तलाशी कर रहे थे तभी अचानक एक आतंकी निकलकर फायरिंग करने लगा था

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।