(India)
पाकिस्तान की हिरासत में 60 घंटे बिताकर लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से और पसली में चोट पाई गई है। आर्मी के रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल में हुई मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एमआरआई स्कैन में कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि यह चोट उन्हें मिग-21 से अलग होकर पैराशूट से जमीन पर उतरने के दौरान लगी होगी। सूत्रों के मुताबिक पैराशूट से नीचे उतरने के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। इस दौरान उनकी पसली में चोट लग गई थी। फिलहाल अस्पताल में उनके कुछ और चेकअप और ट्रीटमेंट होने बाकी हैं। बता दें कि पीओके में उतरने के बाद स्थानीय लोगों ने विंग कमांडर को घेर लिया था और कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई की थी। इस दौरान उनको पसली में चोट लगने की बात सामने आई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।