बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा रविवार को अहम बैठक प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें सभी जोन इंचार्जों के साथ जिलाध्यक्ष और वामसेफ के अध्यक्ष भी बुलाए गए थे। बैठक में शहीदों को श्रद्वांजलि दी गई और फिर संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के साथ बसपा सुप्रीमो ने इस बड़े बदलाव की जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश के नौ-नौ मंडलों को दो हिस्सों में बांटकर पश्चिमी और पूर्वी दो जोन बना दिए गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल शामिल किए गए हैं। पश्चिम के मुख्य प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़ होंगे, जबकि उनके साथ सहारनपुर के नरेश गौतम और शम्सुद्दीन राइन भी रहेंगे। नरेश गौतम सहारनपुर के हैं और अभी तक मेरठ और सहारनपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज थे। सुनील कुमार चित्तौड़ आगरा के रहने वाले हैं और वह दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं और विभिन्न मंडलों के प्रभारी भी रहे हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों का प्रभारी घनश्याम सिंह खरवार को बनाया गया है। उनके साथ नौशाद अली और अखिलेश अम्बेडकर को लगाया गया है। इन सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह पांच मार्च से जिलों के दौरे प्रारंभ करेंगे और 13 मार्च तक सभी जिलों के दौरे कर वहां बैठक के उपरांत अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
इसके बाद 15 मार्च को कांशीराम की जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सभी मंडल मुख्यालयों पर जनसभाओं का आयोजन होगा और इन जनसभाओं में पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीनों प्रभारी एक साथ रहेंगे। इन मंडल मुख्यालयों पर जनसभाओं के उपरांत बसपा सुप्रीमो के चुनावी कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।