(DELHI, DELHI)
गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोस (पाकिस्तान) में है और इसे जड़मूल से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने हाल में पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हुई भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बारे में विपक्ष के बयानों पर भी कड़ा प्रहार किया और कहा कि विपक्षी दलों का लक्ष्य केवल मोदी को खत्म करने का है जबकि उनका लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करने में हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने आज से शुरू हुए अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के इस पहले कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।