सुरक्षा बलों के जवान इलाके में बढ़ने लगे, तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की तड़के सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में फिर से तलाश अभियान शुरू किया। जिस मकान के भीतर से आतंकवादी गोलाबारी कर रहे थे उसे सुरक्षा बलों ने विस्फोट से उड़ा दिया, जिसके बाद मकान में आग लग गयी। इस मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकवादी इस क्षेत्र में छुपे हो सकते है। आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल के जवानों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
सूत्रों ने कहा कि वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई एअर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान दोमुंही नीति पर काम कर रहा है। ऊपरी तौर पर भारत से बातचीत की पेशकश और शांति की बात हो रही है। लेकिन सीमा पर जबरदस्त जमावड़ा बढ़ाया गया है। पाक सेना की ओर से लगातार आर्टिलरी का प्रयोग किया जा रहा है। जम्मू व पंजाब के इलाकों से घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है।
सूत्रों ने कहा कि हमारी सेना व बीएसएफ पूरी तरह से सतर्क है। जवाबी रणनीति के तहत भारी हथियारों का जवाब उसी लहजे में ज्यादा ताकत से देने को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि उच्च स्तर पर सुरक्षा का आकलन करने के बाद यह तय किया गया है कि अभी पूरी तरह से सतर्क रहने की स्थिति है। क्योंकि पाकिस्तान की ओर से कभी भी उकसावे की कार्रवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की एअर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से 50 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। सीमा पर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है। हालांकि भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों में दहशत बरकरार है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।