(DELHI, DELHI)
दिल्ली की सीजीओ कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के पांचवी मंजिल पर लगी। आग को बुझाने के लिए दमकल की 24 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं। यह आग सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में सुबह साढ़े आठ बजे लगी। दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि अभी तक आग से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बिल्डिंग में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ-साथ कई अन्य सरकारी दफ्तर भी हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।