रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सेना के जवान (मोहम्मद यासीन भट) को आतंकियों द्वारा अपहरण की खबर पूरी तरह से गलत है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह भी गलत है। इतना ही नहीं रक्षा मंत्रालय ने ऐसी सभी अटकलबाजियों से दूर रहने को कहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को यह खबर आई थी कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में मोहम्मद यासीन भट 26 फरवरी से 31 मार्च तक की छुट्टियां बिताने घर आए हुए थे। इस दौरान जवान यासीन भट का अपहरण कर लिया गया। वह सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री से जुड़े हुए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।