उन्होंने बताया कि भारत ने एक विमान खोया पाकिस्तान दो बता रहा है। अगर उनके पास दूसरे विमान गिराने का कोई सबूत है तो उसे पेश करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा और केवल झूठे दावे किए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अगर पाकिस्तान 'नए सोच' के साथ 'नया पाकिस्तान' होने का दावा करता है तो उसे आतंकवादी संगठनों और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भी नया एक्शन भी दिखाना चाहिए। नए पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों और उसके ठिकानों पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने अपने देश में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों की बात को ही नकार दिया है। इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान आतंक के खिलाफ कैसा रुख रखता है। हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखेंगे, हमारी सेना सतर्क रहेगी।
रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ दिखावे के लिए आतंकियों पर कागजी कार्रवाई कर रहा है जो काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी धरती से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने 27 फरवरी को घुसपैठ की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत ने एफ 16 विमान गिराने के सबूत दिए लेकिन पाकिस्तान फिर भी इनकार क्यों कर रहा है। भारत के खिलाफ एफ 16 के इस्तेमाल को लेकर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।