प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े नेता एक हजार से ज्यादा सभाएं करेंगे
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपनी प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लगभग दो महीने लंबे चुनाव प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के स्टार प्रचारकों की लगभग एक हजार सभाएं होंगी। खुद प्रधानमंत्री के लगभग 200 सभाएं करने की संभावना है। उनके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ भी धुंआधार प्रचार करेंगे। प्रचार की मुख्य थीम ‘सत्ता भोग के 50 साल बनाम सेवा भाव के 50 महीने’ रहेंगे।

भाजपा की चुनाव प्रचार रणनीति से जुड़े एक प्रमुख नेता ने कहा है कि भाजपा के केंद्रीय प्रचारक लोकसभा की सभी सीटों पर प्रचार करेंगे, चाहे वे सीटें भाजपा लड़ रही हो या फिर उसके सहयोगी। हालांकि उसका सबसे ज्यादा फोकस उन राज्यों पर रहेगा, जहां वह अभी मजबूत है और जहां से उसके लिए बेहतर संभावनाएं हैं। लोकसभा चुनाव लड़ रहे नेता भी अपने चुनाव के पहले भी काफी समय दूसरी सीटों पर प्रचार में लगाएंगे और अपना चुनाव होने के बाद तो पूरा समय देंगे ही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।