राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि वे उन्हें राहुल कहकर पुकारें। छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने राफेल सौदे का मुद्दा भी उठाया और विमान की कीमतों एवं खरीद प्रक्रिया को लेकर अपने आरोप दोहराए।उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह महिला आरक्षण विधेयक को पारित करेगी। उत्साहित भीड़ से उन्होंने कहा, 'नेतृत्व के पदों पर पर्याप्त महिलाएं नजर नहीं आतीं। आप सत्ता में महिलाओं को तब तक नहीं देख सकते जब तक कि उनके प्रति नजरिए में बदलाव नहीं आता।'
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से प्रेम एवं विनम्रता की सीख मिली है। राहुल गांधी ने छात्राओं से पूछा 'क्या आपको नोटबंदी पसंद आई? जब छात्राओं ने 'न में जवाब दिया तो उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि नोटबंदी ने जो नुकसान किया है वह काफी साफ है। प्रधानमंत्री को आपसे सलाह लेनी चाहिए थी।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।