कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका,बीजेपी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन
(India) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। टॉम दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। बडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायु सेना के हवाई हमले पर अपनी पूर्व पार्टी के रुख को लेकर उस पर निशना साधा ।

बीजेपी में शामिल होने के बाद टॉम वडक्कन ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी जमीन पर हमला किया तब हमारी पार्टी का रिएक्शन अच्छा नहीं था। इससे मुझे गहरा दुख पहुंचा है। वडक्कन ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी । उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई राजनीतिक पार्टी देश के खिलाफ ऐसा रवैया अपनाती है तो फिर मेरे पास पार्टी को छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।