दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस में 74 नेताओं ने पार्टी से टिकट मांगा है। इनमें अलग-अलग स्तर के नेता शामिल हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों की मानें तो तीन सीटों पर पूर्व सांसदों पर पार्टी दांव आजमा सकती है। नई दिल्ली से अजय माकन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जय प्रकाश अग्रवाल और पश्चिम दिल्ली सीट से महाबल मिश्रा की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।
पार्टी की तरफ से नाम की घोषणा न होने के बावजूद अजय माकन की ओर से चुनाव की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं। वहीं, अलग-अलग कारणों से चार पूर्व सांसद पहले से ही टिकट की दौड़ से बाहर माने जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली से पूर्व सांसद रहीं कृष्णा तीरथ पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं।
दूसरी ओर, पूर्वी दिल्ली से सांसद रहे संदीप दीक्षित के बारे में माना जा रहा है कि इन दिनों वह भोपाल की राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं। इसलिए दिल्ली में उन्हें टिकट की दौड़ से बाहर माना जा रहा है। सिख दंगा मामले सज्जन कुमार को सजा मिलने के बाद इसकी संभावना भी न के बराबर है कि पार्टी दक्षिणी दिल्ली से उनके भाई और पूर्व सांसद रमेश कुमार को इस बार टिकट देगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।