राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में जीत के बाद दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। इसके एक दो दिन बाद हर किसान को ढाई हजार रुपये दिए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा कानून के वादे को शामिल करने पर विचार कर रही है। राहुल गांधी ने एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकीय पेशेवरों से कहा कि यह सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं तक हर किसी की पहुंच हो।
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में व्यय को देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत से बढ़ाना चाहती है और पार्टी प्रशिक्षित चिकित्सकीय पेशेवरों की संख्या भी बढ़ाना चाहती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।