लोकसभा चुनाव 2019:चुनाव लड़ने की तैयारी में कई सैन्य अधिकारी,बीजेपी से टिकट की मांग ज्यादा
(DELHI, DELHI) आम चुनावों से ठीक पूर्व बने ‘राष्ट्रभक्ति’ के माहौल में सेनाओं के कई पूर्व और वर्तमान अफसर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। वैसे तो सैन्य अफसरों का राजनीति में आना कोइ नई बात नहीं है, लेकिन पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर की पिछले चुनाव में शानदार जीत और फिर मंत्री बनने से फौजी अफसरों में राजनीति का आकर्षण बढ़ रहा है।

सूत्रों की मानें तो सबसे ज्यादा फौजी भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि कांग्रेस और अन्य दलों से भी फौजियों के संपर्क साधने की खबर है। वायुसेना में सेवारत एक एयर वाइस मार्शल पूर्वी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके कार्यकाल के कुछ महीने बचे हैं। लेकिन वह कहते हैं कि यदि टिकट मिल जाए तो पहले त्याग पत्र दे देंगे। इसी प्रकार एक अर्धसैनिक बल का नेतृत्व कर रहे अधिकारी भी ऐसी ही तैयारी में हैं।


पहाड़ी राज्यों से टिकट के लिए फौजियों में ज्यादा होड़ है। उत्तराखंड से सेना के कर्नल अजय कोठियाल ने चुनाव लड़ने के लिए हाल में सेना से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वे प्रोन्नत होकर ब्रिगेडियर बन सकते थे। इसी प्रकार उत्तराखंड से ही सेवानिवृत्त रेयर एडमिरल ओमप्रकाश राणा भी चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। कोठियाल और राणा दोनों भाजपा के टिकट के दावेदार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।