(India)
वर्ष 2014 में 'चायवाला' के बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौकीदार शब्द को भुनाने में जुट गई है। रैलियों में खुद को देश का चौकीदार कहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' विडियो जारी किया था। अब पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ लिया है। ट्विटर पर अब उनका नाम 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गया है। पीएम मोदी का यह बदला नाम शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' विडियो आने के बाद से दिख रहा है। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अभी नरेंद्र मोदी ही शो हो रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।