AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार,अंतिम फैसला लेंगे राहुल गांधी
(DELHI, India) लोकसभा चुनाव में अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं इस पर फैसला नहीं हो पाया है। वहीं कांग्रेस में 'आप' से गठबंधन को लेकर दो धड़े हो गए हैं। शीला दीक्षित के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखने के बाद पीसी चाको ने कहा है कि दिल्ली के कई नेता गठबंधन चाहते हैं। शीला ने अपने पत्र में कहा है कि आप से गठबंधन करने से पार्टी को नुकसान होगा। हालांकि 'आप' से गठबंधन का आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को ही लेना है। वहीं 'आप' ने कांग्रेस से गठबंधन को लगभग इनकार करते हुए सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुनावी ताल ठोक रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।