बड़ी खबरः पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार
(DELHI, India) पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बीते सोमवार को नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इससे पहले नीरव मोदी खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। अधिकारियों ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जिस पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया गया था। अब नीरव मोदी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बीते सोमवार को नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इससे पहले नीरव मोदी खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। अधिकारियों ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जिस पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया गया था। अब नीरव मोदी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लंदन में जी रहा था शानो शौकत की जिंदगी

बीते दिनों मिली खबर के मुताबिक नीरव मोदी लंदन में शानो शौकत की जिंदगी जी रहा था। वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में वह रहता था उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही हीरे का कारोबार शुरू किया था। मई 2018 में उसने नई कंपनी बनाई थी।

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही आरोपी नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथान कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।