क्रिकेट में भी गौतम गंभीर का बड़ा योगदान है। टिकट के सवाल पर जेटली ने कहा कि इसके बारे में फैसला चुनाव समिति करेगी। इस दौरान बिना नाम लिए जेटली ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटर पाकिस्तान के समर्थक हो गए हैं, लेकिन गंभीर वैसे नहीं है।
इसके अलावा वित्त मंत्री जेटली ने सैम पित्रोदा के बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को नहीं समझने वाले ही ऐसे बयान देते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर कहा कि अब हम देश की रक्षा ही नहीं बल्कि प्रहार भी करते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।