LIVE UPDATES: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर एलान, राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लडे़गी
(BIHAR, India) बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम एलान हो गया। प्रेस कांफ्रेंस में राजद के मनोज झा सहित कई नेता मौजूद रहे। हालांकि तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। समझौते के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा रालोसपा पांच, हम तीन और वीआईपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने दिया सीट शेयरिंग का आंकड़ा
राजद - 20
कांग्रेस - 09
रालोसपा- 05
हम - 03
वीआईपी - 03
उम्मीदवारों के नाम
गया - हम उम्मीदवार जीतन राम मांझी
औरंगाबाद- हम उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद
जमुई - आरएलएसपी उम्मीदवार भूदेव चौधरी
नवादा - राजद की विभा देवी
-ये वो सीटें हैं जहां 11 अप्रैल को मतदान होना है।
मनोज झा: ये गठबंधन संविधान को बचाने के लिए हैं। हमारी पूरी कोशिश होगी कि आबादी के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी तय करेंगे। ये स्वभाविक गठबंधन है। सीपीआई (एमएल) को हमने कोटे से सीट दी है।
बता दें कि महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस के अलावा हम, रालोसपा भी शामिल हैं। सीटों को लेकर पिछले कुछ समय में नेताओं के बीच माथापच्ची का दौर चला है। आए दिन खबर आती रही कि उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द होगा, लेकिन ये सिर्फ कयास ही साबित हुआ। लेकिन 22 मार्च को सीट शेयरिंग पर फैसला सामने आ गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।