लोकसभा चुनाव: बिहार की 39 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स का ऐलान, शत्रुघ्न का कटा टिकट, बेगूसराय से गिरिराज
(BIHAR, India) एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने लोकसभा चुनाव के लिए खगड़िया को छोड़कर बिहार की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लगातार पांच साल तक बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है और उनकी जगह यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पार्टी ने मैदान में उतारा है। शाहनवाज हुसैन का नाम भी पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में नहीं है। पिछली बार वह भागलपुर से बीजेपी उम्मीदवार थे।

नवादा सीट गठबंधन के साथी एलजेपी के खाते में जाने की वजह से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मैदान में उतारा गया है। हालांकि, वह अपनी सीट बदलने को लेकर पहले ही नाराजगी जता चुके थे। एनडीए की ओर से आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद भी मीडिया से बातचीत में नाराजगी जताई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।