उन्होंने कहा- “यह बातचीत करीब एक महीने से चल रही थी, वह इच्छुक नहीं थे। लेकिन, कहने के बाद आखिरकार वह मान गए।” लोकसभा का परिसीमन होने के बाद साल 2008 में वायनाड लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। यह कन्नूर, मलाप्पुरम और वायनाड संसदीय क्षेत्र को मिलाकर बनी है। कांग्रेस नेता एमएल शाहनवाज ने पिछले दो बार से इस सीट से जीत हासिल की है।
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष टी. सिद्दिकी का नाम इस सीट पर पार्टी उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने रेस से पहले ही खुद को अलग कर लिया। कोझिकोड में चुनाव से नाम वापसी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा- “यह मेरे और राज्य के लिए सम्मान की बात होगी।” गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ते आ रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।