कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। वे यहां दो चुनावी रैलियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी सूरतगढ़, गंगानगर तथा बूंदी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं जयपुर के रामलीला मैदान में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर परिवर्तन यात्रा बस शुरू होगी। हरियाणा प्रभारी ग़ुलाम नबी आज़ाद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई नेता इस परिवर्तन यात्रा बस शुरू को हरी झंडी दिखाएंगे। 31 मार्च तक चलने वाली यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस में काफ़ी जोश दिख रहा है। प्रदेश अध्य्क्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ओर राव दान सिंह पहुंचे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।