प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली मेरठ के दौराला क्षेत्र में सिवाया टोल प्लाजा के पास वेदांत कुंज में होगी। यह मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस रैली में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय भी होंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि रैली में मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले से पार्टी के लोग शामिल होंगे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर से पार्टी के प्रत्याशी भी रैली में शामिल रहेंगे, जिनके समर्थन में पीएम वोट मांगेंगे।
रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं की भी नजर लगी है कि वह भी यहां पर योगी और शाह की तरह हिन्दुत्व के मुद्दे को धार देंगे या फिर विकास पर उनका भाषण केन्द्रित होगा।
2014 के लोकसभा चुनावों में 400 सीटों पर रैलियां करने वाले पीएम मोदी 17 मई तक पूरे देश में घूम घूम कर रैलियां करने वाले हैं। 2014 में मोदी की रैलियों का नज़ारा देखकर ही देश के मूड का अंदाज़ा हो गया था। इस बार भी पीएम की रैलियों में भीड़ का मूड भांप कर बीजेपी आगे की रणनीति बनाने वाली है लेकिन पीएम की रणनीति हमेशा की तरह आक्रामक ही रहने वाली है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।