सुत्सु गांव में जिस जगह को आर्मी के जवानों ने घेरा हुआ है वहां आतकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस मुठभेड़ में अभी भी गोलीबारी और तलाशी चल रही है। फिलहाल अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। इससे पहले जम्मू और कश्मीार के शोपियां सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में कल तीन आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। यह एनकाउंटर शोपियां जिले के केल्लर में गुरुवार सुबह शुरू हुआ था।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के शोपियां के केल्लर में होने का इनपुट मिला था। इसके बाद से सीआरपीएफ, सेना और पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी शोपियां में एनकाउंटर हुआ था। वहां सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर किए गए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।