बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, पाटलीपुत्र से मीसा भारती लड़ेंगी चुनाव
(DELHI, DELHI) बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में ऐलान किया। उन्होंने उन सीटों के बारे में बताया जहां से आरजेडी समेत महागठबंधन के दल चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि मीसा भारती को पाटलीपुत्र से टिकट दिया गया है और वहीं मधेपुरा से शरद यादव उम्मीदवार बनाए गए हैँ।

आरजेडी भागलपुर, बांका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगुसराय, पाटलीपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, झंझारपुर, अररिया, सीतामणि, शिवहर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त होता है। इसलिए, वह अच्छे काम की शुरुआत 6 अप्रैल से करेंगे। महागठबंधन में झगड़े की वजह से गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ नहीं थाम पाए। क्योंकि, पटना साहिब सीट को लेकर कोई फैसला नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ किया कि हालात कुछ भी हों, वह पटना साहिब से ही लड़ेंगे। बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सिन्हा हमारे स्टार प्रचारक होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।