ओडिशा में बोले पीएम मोदी, एनडीए ने अंतरिक्ष में 'चौकादारी' के लिए उठाए कदम
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है, उन्हें घर में घुसकर मारता है तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने अंतरिक्ष में 'चौकादारी के लिए कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 का चुनाव नए भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि क्या चिटफंड में घोटाला करने वाले, गरीबों की पाई-पाई अपनी तिजोरी में भरने वाले ओडिशा को मजबूत बना पाएंगे? उन्होंने कहा कि जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।