एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर के रामबन के बनिहाल में यह धमाका एक कार में हुआ है। हालांकि अभी तक इस धमाके में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
सीआरपीएफ के सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि कार के सिलेंडर पर यह धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि जब यह धमाका हुआ तो सीआरपीएफ के काफिला बहुत दूर था। यह कार सीआरपीएफ पर हुआ हमला नहीं लग रहा है। हालांकि मामले की जांच चल रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।