पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को बनाया निशाना, फेंके ग्रेनेड
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेंनेड फेंके हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास बने सेना के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को पुलवामा अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

गौरतलब है कि आज ही श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बनिहाल के पास कार में धमाका हुआ है। धमाका उस समय हुआ जब वहां से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का काफिला गुजर रहा था।

धमाके से सीआरपीएफ की बस को मामूली नुकसान पहुंचा है। पहले बताया जा रहा था कि कार में रखे गैस सिलेंडर में धमाका हुआ है, लेकिन बाद में सीआरपीएफ ने जो बयान जारी किया उसमें सिलेंडर ब्लास्ट की कोई बात नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।