अधिकारियों ने बताया कि हुंडई सैंट्रो मॉडल की कार आग से पूरी तरह बर्बाद हो गई। विस्फोट के प्रभाव से सीआरपीएफ के वाहन के शीशे को हल्का नुकसान हुआ। सीआरपीएफ की यह बस हरियाणा नंबर प्लेट की है। ऐसा संदेह है कि कार में रसायनों का मिश्रण, विस्फोटक और एलपीजी सिलिंडर था।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'सीआरपीएफ का कोई जवान घायल नहीं है और सभी संभावित बिंदुओं से इस घटना की जांच की जाएगी। इस काफिले में सीआरपीएफ के करीब 10 वाहन शामिल थे।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।