(India)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार 2 सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वह इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में होंगे। कांग्रेस के सीनियर नेता ए. के. एंटनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। एंटनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से मांग उठ रही थी कि राहुल गांधी को अमेठी के अलावा दक्षिण भारत की किसी सीट से भी लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से लगातार इस तरह की मांग उठ रही थी।' एंटनी ने कहा कि इसलिए फैसला लिया गया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। टनी ने कहा कि राहुल गांधी से सीनियर नेताओं ने मुलाकात की और बताया कि राज्य के लोगों की तरफ से आ रही मांग को ठुकराना उचित नहीं है। इसके लिए राहुल गांधी यूपी के अमेठी के साथ-साथ एक और सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। एंटनी ने बताया कि कई कारणों से केरल की वायनाड सीट को चुना गया है। एंटनी ने कहा कि केरल की वायनाड सीट सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह सीट केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ती है। ऐसे में राहुल गांधी यदि वायनाड सीट से लड़ते हैं तो यह दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।