लोकसभा चुनाव-19 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी  किसान,जवान और गरीबो से किये 5 प्रमुख वादे
(India) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-19 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया.इस घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना के साथ साथ किसानो,जवानों तथा गरीब के लिए कई योजनाओ का ज़िक्र किया गया.कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया कि गरीब लोगों के खाते में हम 72 हजार रुपये डाले जाएंगे। पहली बार किसानों और गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि दूसरा सबसे बड़े मुद्दा है रोजगार और किसान। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने दो करोड़ रोजगार तो नहीं दिए हैं, फिर हमने पता किया कि कितना रोजगार दिया जा सकता है। तो हमें पता चला कि 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े है जो हमारी सरकार बनने के बाद 20 मार्च 2020 तक भर देंगे। घोषणा पत्र का ज़िक्र करते हुए श्री गांधी ने कहा कि किसान जब बैंक से लोन नहीं चुका पाता है तो उसे आपराधिक माना जाता है। तो हम इसे आपराधिक अपराध की श्रेणी से हटाएंगे और अब ये सिविल ऑफेंस होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।